यहाँ केवल एक ही धर्म है , प्रेम का धर्म ... यहाँ केवल एक ही जाति है , मानवता की जाति...
यहाँ केवल एक ही भाषा है , ह्रदय की भाषा .. यहाँ केवल एक ही भगवान हैं ,वे सर्वत्र विद्यमान हैं ।  
  


श्री सत्य साई सेवा संगठन मध्यप्रदेश  आध्यात्मिक साधना के पथ पर अग्रसर एवं  निस्वार्थ सेवा के इस महायज्ञ में भाग लेने के आतुर सभी भक्तों का हार्दिक

अभिनन्दन करता है ....

                 " मानव सेवा ही माधव सेवा है "  ...भगवान श्री सत्य साई बाबा 

प्रशांति सेवा फ़रवरी 2021

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अपनी
स्वेच्छा से आध्यात्मिक साधना की उन्नति केलिए
प्रशांति निलयम में हर वर्ष फ़रवरी माह में निःस्वार्थ सेवा दो बैचों में आयोजित
की जाती है  ,सहभागिता के लिए विस्तृत जानकारी देखें 


भगवान श्री सत्य साई बाबा द्वारा निर्देशित नौ सूत्रीय आचार संहिता

1. प्रतिदिन जप एवं ध्यान

2. परिवार के सदस्यों सहित सप्ताह में एक बार भजन


3. परिवार के बच्चों द्वारा संगठन के बालविकास कार्यक्रम में भाग लेना


4. माह में कम से कम एक बार भजन या नगर संकीर्तन में सम्मिलित होना


5. संगठन द्वारा आयोजित सेवा गतिविधियों में भाग लेना


6. साई साहित्य का नियमित अध्यन  


7. प्रत्येक व्यक्ति से मधुर एवं प्रेम पूर्वक वार्तालाप करना


8.किसी की आलोचना विशेषकर उनकी अनुपस्थिति में न करें


9. इच्छाओं पर नियंत्रण के सिधांत का अभ्यास करना एवं उससे होने वाली बचत को मानव सेवा में उपयोग करना 

अखिल भारतीय अध्यक्ष का संदेश 

 

------  सत्य साई सेवा संगठन मध्यप्रदेश  के तीन विभाग  ---------


सत्य साई सेवा संगठन मानव सेवा
मार्ग पर अग्रसर एक आध्यात्मिक  संगठन है यहाँ सभी धर्मो के लोग  निस्वार्थ मानव सेवा के माध्यम से  स्वयं के मन , वचन और कर्म की  पवित्रता के लिए प्रयासरत हैं ।

Mobirise

आध्यात्मिक विभाग 

इस विभाग के द्वारा मध्यप्रदेश  के विभिन्न जिलों में गठित समितियों में भजन, परिचर्चा एवं विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों साप्ताहिक आयोजन किया जाता है


विस्तृत जानकारी ...

Mobirise

सेवा विभाग

इस विभाग के द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निस्वार्थ मानव सेवा की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशांति सेवा का संचालन किया जाता है



विस्तृत जानकारी ...


***   मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियाँ   ***


ढफली प्रशिक्षण अभ्यास

सभी भक्तों के ढफली स्वअभ्यास हेतु श्री सत्य साई सेवा संगठन मध्यप्रदेश के यू टयूब चैनल को 

Mobirise

हॉस्पिटल सेवा 

इसके अंतर्गत शासकीय अस्पतालों में जाकर मरीजों से वार्तालाप करके उनके कष्ट को कम करने का प्रयास किया जाता है एवं  फल वितरित किये जाते हैं कुछ जगहों पर अस्पतालों को चयनित कर    वहां भोजन  व्यवस्था की  जाती है यह भोजन समिति सदस्यों के द्वारा तैयार किया जाता है  

Mobirise

नारायण सेवा 

नारायण सेवा एक उत्तम प्रयास है सेवा का जिसमे उन लोगों को भोजन खिलाने का सौभाग्य मिलता है जिन्होंने अपने जीवन में "पूर्ण भोजन" का आनंद नहीं लिया यह सेवा स्वामी के प्रति कृतज्ञता है जिन्होंने हमें मानव मात्र की सेवा का अवसर दिया जो स्वयं उनके स्वरुप हैं

Mobirise

अमृत कलशं 

अमृत कलश के अंतर्गत सर्वेक्षण के माध्यम से सुदूर ग्रामीण अंचलों में जाकर उन परिवारों का चयन किया जाता है जिनमे आय का कोई साधन नहीं है ऐसे परिवारों को एक किट में माह भर का राशन प्रदान किया जाता है जिसमे दैनिक उपयोग  की चीज़ें शामिल होती हैं  

Mobirise

भजन एवं नगर संकीर्तन 

भजन के द्वारा भगवान की महिमा का  गायन करके हम अपने हृदय में दिव्यत्व को जगाने का प्रयास करते हैं  नगरसंकीर्तन द्वारा समूह में पंक्तिबद्ध होकर शहर या ग्राम की गलियों से गुजरते हुए भगवान के मधुर नाम का गायन किया जाता है 

Mobirise

मेडिकल कैंप 

मेडिकल कैंप के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में जाकर जहाँ चिकित्सा साधनों का अभाव है वहां के लोगों का निस्वार्थ भाव से उपचार किया जाता है एवम जरुरत के अनुसार निशुल्क दवाओं की व्यवस्था भी की जाती  हैं  नियमित अंतराल में ये कैंप आयोजित किये जाते हैं 

Mobirise

मातृ  एवं शिशु देखभाल 

कार्यक्रम का उद्देश्य मूलतः आध्यात्मिक रूप से सशक्त करना है इसमें गर्भवती महिलाओं को गोद लेकर उन्हें नारायण सेवा किट प्रदान की जाती है साथ ही साथ पोषणयुक्त फल सब्जी भी प्रदान की जाती है संतान प्राप्ति के पश्चात वस्त्र भी प्रदान किये जाते हैं 

Mobirise

साई वन एप्प- Eternal Connet with Love in Action


1. साई वन एप्प द्वारा रजिस्ट्रेशन
साई वन एप्प एंड्राइड स्मार्ट फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर एवं आई फ़ोन पर एप्पल स्टोर से फ्री डाउन लोड किया जा सकता है एवं रजिस्ट्रेशन करके साई वन आई डी बनाई जा सकती है | एक बार साई वन आई डी जिलाध्यक्ष के द्वारा APPROVE होने के पश्चात इसका इस्तेमाल संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए पहचान के रूप में किया जा सकता है |

2. जिलाअध्यक्ष द्वारा रजिस्ट्रशन
यदि आप स्मार्ट फ़ोन धारक नहीं हैं तो दिए गए फॉर्म को भरकर जिलाध्यक्ष अथवा समिति संयोजक के पास जमा कराकर एवं रजिस्ट्रेशन करके साई वन आई डी बनाई जा सकती है | एक बार साई वन आई डी जिलाध्यक्ष के द्वारा होने के पश्चात इसका इस्तेमाल संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए पहचान के रूप में किया जा सकता है |

प्रांतीय कार्यालय मध्यप्रदेश

मधुबन बुधवारा बाज़ार ,खंडवा,
मध्यप्रदेश 

संपर्क

Email: spssso.mpcg@gmail.com
Phone: +91 (0) 9926007330
       

महत्त्वपूर्ण वेबसाइटें

सेंट्रल ट्रस्ट  (srisathyasai.org.in)
रास्ट्रीय वेबसाइट (ssssoindia.org)
रेडिओ साई (radiosai.org)
अस्पताल एवं ट्रस्ट (sssmt.org.in)
सत्य साई स्कूल (ssshss.edu.in)
साई साहित्य (sssbpt.org)
सत्य साई कॉलेज (sssihl.edu.in) 

Built with Mobirise - Try here